बलिया में खाद्य सुरक्षा टीम का मिठाई दुकानों पर छापा, चार नमूने लिए

बलिया में खाद्य सुरक्षा टीम का मिठाई दुकानों पर छापा, चार नमूने लिए
बलिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के प्रवर्तन टीम ने बुधवार को मिष्ठान की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए चार मिठाइयों के नमूने लिये गये।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम ने शंकरपुर स्थित बंगाली स्वीट हाउस से एक पेडा, तिमुहानी बाॅसडीह रोड स्थित मिठाई की दुकान से दो बूॅदी का लडडू व सती स्थान बाॅसडीह रोड से एक गुलाब जामुन का नमूना संग्रहित किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध गहरे रंगीन मिठाईयों की खरीदारी से बचे। उन्होंने मिठाईयों के निर्माताओ एवं विक्रेताओ को निर्देश दिया कि मिठाइयों में खाद्य रंग का कम से कम एवं निर्धारित मात्रा में प्रयोग करे। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश, पुरन्दर यादव, अखिलेश कुमार मौर्य, सतीश कुमार सिंह थे।
