बलिया में डीएम – एसपी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा रैली

0

बलिया में डीएम – एसपी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा रैली

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बलिया शहर में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। साथ ही तिरंगा यात्रा की शुरुआत पुलिस लाइन से कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, शहीद पार्क चौक, रेलवे स्टेशन, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, जिले के समस्त पुलिस बल, समस्त विभाग के कर्मचारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों व छतों पर तिरंगा जरूर फहराएं।
इस यात्रा में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर फ्लैग मार्च किया, जिसके दौरान देशभक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ जनपद के प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, सुरक्षा सखियां, पुलिस मित्र, स्कूली बच्चे, सेवानिवृत्त सैनिक, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स, महिला स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *