बलिया में बिजली आपूर्ति धवस्त, बसंतपुर सब स्टेशन पर मनमानी

0

बलिया में बिजली आपूर्ति धवस्त, बसंतपुर सब स्टेशन पर मनमानी

बलिया। जिले के कई बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति धवस्त है। सोहांव स्थित बसंतपुर सब स्टेशन से तो आपूर्ति 8 घंटे भी नहीं होती। शनिवार की रात से बिजली गायब है। रविवार को महज दो घंटे की आपूर्ति हुई। बताया जाता है की बिजली निगम के अधिकारियों ने भरौली फीडर को हल्के ट्रांसफॉर्मर से जोड़ दिया है जबकि कुछ माह पहले हुए आन्दोलन के बाद इस फीडर के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था। अफसरों की मनमानी के चलते भरौली फीडर पर आपूर्ति शुरू होते ही बंद हो जाती है। जबकि इस फीडर पर एनएच किनारे के कई बड़ी आबादी वाले गांव हैं। इन पर न तो ऊर्जा मंत्री की चेतावनी का असर है और ना ही मुख्यमंत्री के निर्देशों की चिंता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *