बलिया शहर के निचले इलाकों में पहुंचा गंगा के बाढ़का पानी, सैकड़ों घर घिरे

0

बलिया शहर के निचले इलाकों में पहुंचा गंगा के बाढ़का पानी, सैकड़ों घर घिरे

बलिया। गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है। गायघाट गेज पर बीते 16 घंटे में 41 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा के बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैलना शुरू जो चुका है। शहर के महावीर घाट के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट के सामने भी गंगा का पानी पहुंच चुका है।
नगर के महावीर घाट, कंसपुर, वजीरापुर, मोहम्मदपुर मोहल्ला में बाढ़ का पानी आने से सैकड़ों घर घिर गए हैं। लोगों का कहना है कि इसी तरह नदी के जलस्तर में बढ़ाव रहा तो शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लागों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नदी के बढ़ाव को देखते हुए इलाकों के लोग अपना सामान समेटने लगे हैं।
उधर, प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *