बलिया में पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बलिया में पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव की राजभर बस्ती बस्ती में मंगलवार को बगीचे में एक युवक का शव अमरूद के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिल। यह देख इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पिंटू राजभर (33) पुत्र अक्षय लाल राजभर, निवासी करनई राजभर बस्ती के रूप में हुई।
बताया जाता है कि मृतक का दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधा हुआ था और जमीन से नाममात्र की ही दूरी थी। इससे आत्महत्या है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से फंदा लगाकर लटका दिया। पुलिस के अनुसार परिजन पुलिस के पहुंचने से पहले शव को पेड़ से नीचे उतार दिए थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आ सकती है।
