बलिया में एचटी करंट से तीन नीलगाय की मौत
बलिया में एचटी करंट से तीन नीलगाय की मौत
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के वायना गांव निवासी बेचन राम के खेत में रविवार को एचटी करंट की चपेट में आने से तीन नीलगाय की मौत हो गई।
बताया जाता है कि फेफना थाना के वायना गांव निवासी बेचन राम के खेत से गुजर रहे एचटी लाइन के खंभे नीचे की तरफ झुक गए हैं। रात में घूम रही तीन नीलगाय एचटी करंट की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी रविवार की सुबह किसान को हुई जब वह खेत घूमने गया। इसके बाद किसान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची फेफना पुलिस ने मरी नीलगायों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए उनके शव को पास में स्थित खाली जमीन पर दफन करा दिया। वहीं, लाइनमैन को बुलाकर तार को ऊपर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खंभे को सीधा नहीं किया गया और तार को सही ढंग से नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होगे।
