बलिया में कूलर में उतरे करंट से रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष के दामाद की मौत

0

बलिया में कूलर में उतरे करंट से रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष के दामाद की मौत

बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली मोहल्ले में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से रसोईया संघ की जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा के दामाद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के अमृतपाली निवासी मोतीलाल शर्मा उर्फ सोलंकी 32 के घर शुक्रवार को सतईसा का कार्यक्रम था। मृतक रात में छत पर सोया हुआ था। जब सुबह हुई तो छत से नीचे उतर कर आ गया और कूलर चालू कर सो गया। सोते वक्त युवक का पैर कूलर पर चला गया और उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। अभी परिजन कुछ कर पाते कि युवक की मौत हो गई। मृतक की शादी फेफना थाना क्षेत्र के आराजी माफी सगरपाली निवासी व रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा के साथ तीन वर्ष पूर्व हुआ था। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *