बलिया के दियारांचल में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

0

बलिया के दियारांचल में युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा मौजे के दियारा स्थित हृदयानंद सिंह के खेत में एक व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। लोगों ने शव की शिनाख्त उपेन्द्र मिश्र 45 पुत्र स्व बरमेश्वर निवासी लुटईपुर ग्राम पंचायत बहुआरा के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के भाई तारकेश्वर मिश्र ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। मृतक के भाई तारकेश्वर मिश्र की माने तो शनिवार की शाम करीब पांच बजे घर से श्रीपालपुर चट्टी पर जाने के लिए कहकर वह निकले थे। लेकिन उनका शव दियारा क्षेत्र के खेत में कैसे पाया गया, यह समझ से परे है। मृतक हरियाणा राज्य के मानेसर में नौकरी करते थे, जो करीब दस दिन पहले अपने परिवार के साथ गांव आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *