बलिया में पुलिस ने इनामिया बदमाश को मारी गोली, दूसरा भागा

बलिया में पुलिस ने इनामिया बदमाश को मारी गोली, दूसरा भागा
घायल बदमाश पर घोषित है 25 हजार का इनाम
बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर चट्टी के पास शुक्रवार की रात में बदमाशों संग हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोली चलाई। जिसमें एक बदमाश के पैर में जा लगी। वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकल। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी स्थिति खतरे से बाहर है। गोली से घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम व पता दीपक पासवान पुत्र लालदेव पासवान निवासी वार्ड नंम्बर -9 कस्बा रेवती थाना रेवती जनपद बलिया बताया। वही फरार बदमाश का नाम सतीश सैनी पुत्र स्व मुन्ना सैनी निवासी गोठौली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया बताया। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद किया। घायल पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 20 मई व चार जून की रात्रि में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नगद पैसे व स्कैनर चोरी कर लिया गया था। इसके साथ ही बीते नौ मई को थाना गडवार से बाइक चोरी की गई थी। घायल बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में इनामिया बदमाश को गोली लगी है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
