बलिया में भी मेरठ कांड की तर्ज पर हुआ पूर्व फौजी हत्याकांड, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

0

बलिया में भी मेरठ कांड की तर्ज पर हुआ पूर्व फौजी हत्याकांड, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

बलिया। यहां भी मेरठ कांड की तर्ज पर हत्याकांड को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रिटायर्ड फौजी पति के 6 टुकड़े कर शव की पहचान छिपाने के लिए दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर काटकर पॉलीथिन में करके अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। रिटायर्ड फौजी का धड़ एक कुएं में फेंकवा दिया। बीते कुछ दिनों से पुलिस को शव के ये टुकड़े मिल रहे थे। इसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मृतक की बेटी का सहयोग मिला और पुलिस ने मृतक के पत्नी के प्रेमी को हॉफ एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। इसके एक साथी को भी दबोचा गया। पुलिस ने महिला और हत्याकांड में शामिल एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा भी कर दिया।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के पास एक बागीचे से तीन दिन पहले एक पॉलीथिन में मानव के दो हाथ और दो पैर मिले थे। सोमवार को बागीचे से करीब 600 मीटर दूर कुएं में धड़ पड़ा मिला। इस पर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि शव के सभी अवशेष एक ही व्यक्ति के हैं। जांच में पता चला कि ये सभी अंग हरिपुर निवासी रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार के हैं। पुलिस ने इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से छानबीन शुरू की तो परत दर परत हत्याकांड की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड फौजी की पत्नी का संबंध अनिल यादव नाम के एक ट्रक ड्राइवर से था। दोनों के बीच देवेंद्र रोड़ा बन रहा था। इसी के चलते कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुर स्थित मकान में देवेंद्र के 6 टुकड़े कर दी। शव और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसके हाथ-पैर और धड़ काटकर गाड़ी से सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के दियारा में फेंक दिया। पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही। हालांकि शव की पहचान होते ही पुलिस देवेंद्र के घर पहुंची। पूछताछ में देवेंद्र की बेटी ने हत्याकांड का अहम सुराग दिया। इसके बाद आरोपी अनिल यादव की तलाश शुरू हुई। सोमवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी फायिरंग में अनिल यादव के पैर में गोली लगी। अनिल को गिरा देख उसका साथी सतीश यादव भागने लगा। पुलिस ने उसे भी दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने महिला, उसके प्रेमी और दो साथियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि थाना सिकंदरपुर क्षेत्र में मानव अंग मिले थे। इस घटना को शुरू से ही पुलिस ने बड़ी गंभीरता से लिया। 10 मई को थाना कोतवाली क्षेत्र में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पत्नी ने बताया था कि उसके पति बेटी को लाने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन गए थे। उन्होंने पति का मोबाइल नंबर भी दिया था। इंस्पेक्टर कोतवाली और सर्विलांस टीम की तहकीकात में पता चला कि जो नंबर महिला ने बताया था वो नंबर उनके घर पर ही रहा। टीम ने जब गहनता से पूछताछ की तो एक तरह से रिश्तों के कत्ल की कहानी सामने आई। महिला का कुछ लोगों से प्रेम प्रसंग था। उन्हीं सहयोगियों के साथ मिलकर उनके द्वारा इस घटना को कारित किया गया। इसमें महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी और आला कत्ल की भी बरामदगी की गई है। उन्होंने बताया कि ये अपराधी दुस्साहसी भी हैं। कल रात इनमें से दो अपराधी बिहार भागने की फिराक में थे। जब इनकी घेराबंदी की गई तो इन्होंने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक अपराधी के पैर में गोली लगी। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *