बलिया में शराब दुकान के पास से 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, अनुज्ञापी व सेल्समैन पर मुकदमा

0

बलिया में शराब दुकान के पास से 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, अनुज्ञापी व सेल्समैन पर मुकदमा

बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने 27 पेटी में अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अनुज्ञापी व सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि उप निरीक्षक परमात्मा मिश्रा पुलिस बल के साथ शनिवार की रात टोला सिवान राय में मौजूद थे। इसी बीच सूचना मिली कि चक्की चांददीयर स्थित अंग्रेजी/बीयर की दुकान के पीछे अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापी व सेल्समैन मिलकर तीन प्लास्टिक की बोरी में अंग्रेजी शराब रखकर दुकान के पीछे झाड़ी में छिपाकर रखे हैं। उक्त शराब को बेचने के लिए बिहार राज्य भेजी जाने वाली है। पुलिस टीम तत्काल पहुंची और तीन प्लास्टिक की बोरी बरामद हुई, जिसमे से दो बोरी में 18 पेटी 8 पीएम फ्रूटी व एक बोरी में छह पेटी 8 पीएम फ्रूटी तथा 03 पेटी ऑफिसर च्वाइस बरामद हुई।
प्रत्येक पेटी को खोलकर चेक किया गया तो प्रत्येक पेटी में 48 पीस फ्रूटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 8 PM की पेटी में 1152 अदद फ्रूटी बरामद हुई जिसमें अलग अलग अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने इस मामले में अनुज्ञापी कुन्दन सिंह व सेल्समैन (नाम पता अज्ञात) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *