बलिया में वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया में वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया। सीयर-पशुहारी मार्ग पर शनिवार की अपराह्न पशुहारी गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
उभांव थाना क्षेत्र के जमीन विगह के गरग़जपुर निवासी रामअवध पटेल (45) पशुहारी चट्टी से बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह पशुहारी के अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुँचे की पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे रामअवध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। आसपास के लोग घायलावस्था में रामअवध को सीएचसी सीयर ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। मौत की खबर सुन अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
