बलिया में हर्ष फायरिंग से किशोर समेत दो घायल

2

बलिया में हर्ष फायरिंग से किशोर समेत दो घायल

बलिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा गांव में रविवार की रात बराती के हर्ष फायरिंग से किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लाईसेंस धारक को हिरासत में ले लिया।
बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी विश्वेवर पुत्र मिर्जा प्रसाद के लड़की की बारात रविवार को जनपद मऊ के पिपरौता निवासी लालधर के पुत्र अशोक की आयी थी। जिसमें बाराती पक्ष के शिवशंकर पुत्र मुसाफिर निवासी पिपरौता थाना कोपागंज जनपद मऊ ने अपनी एक नाली लाइसेंसी बंदूक लेकर बारात में आए थे। उन्होंने रात के समय अपनी एक नाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दिया। जिसकी गोली घराती पक्ष के लक्ष्मन पुत्र रूपचंद निवासी राम पट्टी थाना भीमपुरा जनपद बलिया के दाहिने जांघ में जा लगी।
आसपास के लोगों ने तत्काल घायल मऊ जनपद ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, बगल में खड़े शिवशंकर के ही छोटे पुत्र शिवम 14 के गर्दन पर हल्की चोट आयी। जिसका इलाज सदर अस्पताल मऊ में चल रहा है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक व शिवशंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में बारात आई हुई थी। जहां हर्ष फायरिंग के दौरान दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। लाइसेंसी बंदूक व लाइसेंसधारी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों घायलो की स्थिति सामान्य है।

2 thoughts on “बलिया में हर्ष फायरिंग से किशोर समेत दो घायल

  1. बलिया में हर्ष फायरिंग की यह घटना बेहद चिंताजनक है। इस तरह की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं। यह स्पष्ट है कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और भी कड़े उपाय किए जाने चाहिए। क्या यह घटना स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है? मुझे लगता है कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई और पारदर्शिता बहुत जरूरी है। क्या अधिकारी इस मामले में जिम्मेदारी लेने और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए तैयार हैं? समाज के हर वर्ग को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

Leave a Reply to nindia24news Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *