राज्य मंत्री ने सतही जल परियोजना का लिया जायजा, दिए निर्देश

राज्य मंत्री ने सतही जल परियोजना का लिया जायजा, दिए निर्देश
बलिया। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने रविवार को जल निगम ग्रामीण की ओर से कराए जा रहे सतही जल परियोजना बेलहरी का जायजा लिया। उन्होंने समय से कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
राज्य मंत्री ने बेलहरी परियोजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी जल निगम व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से ली। उन्होंने दुधैला गांव में बनाए जा रहे डब्लूटीपी को देखा। कहा कि समय से कार्य पूरा करायें ताकि हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। इस मौके पर जल निगम सहायक अभियंता साहिल रजा, अवर अभियंता महबूब उल हक, कार्यदाई संस्था के परियोजना प्रबंधक इजहार चौधरी आदि रहे।
