बलिया में बदमाशों ने युवक का किया अपहरण

0

बलिया में बदमाशों ने युवक का किया अपहरण

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के घसौटी गांव में शनिवार की देरशाम बाईक व चार पहिया वाहनों से पहुँचे बदमाशों ने हथियार के बल पर अपहरण की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। इसके साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की है।
पीड़ित परिजनों के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के घसौटी गांव में शनिवार की रात करीब 10-15 बाइक व एक चार पहिया वाहन से करीब 20 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया और हथियार के बल पर परिवार के सामने ही अजय तिवारी का अपहरण कर लिया। वही विरोध करने पर बेटे, पत्नी और बेटी की जमकर पिटाई की। परिजनों के अनुसार मुकदमे मे समझौता करने के लिए बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने सुखपुरा थानाध्यक्ष रामायण सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि यदि थानाध्यक्ष कड़ा एक्शन लिए होते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। इस दौरान अपहरण की घटना की पूरी जानकारी एसपी ओमवीर सिंह ने पीड़ित परिजनों से ली। इस बाबत एसपी ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को गांव में बारात आई हुई थी, जहां कुछ लोग अजय तिवारी के सामने स्थित दुकान पर सिगरेट वगैरह खरीदने आए थे। दुकान बंद होने के कारण यहां कुछ लोग टॉयलेट करने लगे। जिन्हें अजय तिवारी द्वारा रोका गया। जिसको लेकर मारपीट हुई थी। अगले दिन यह मामला जब थाने पर गया तो इसमें सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, तथा उसमें दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी हुई और उनका चालान भी किया गया था। बताया कि मामले के खुलासे के लिए कई टीम लगा दी गई हैं। जल्द ही खुलासा होगा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *