बलिया में खाद्य विभाग की अंतर्जनपदीय टीम ने बुधवार 35 किलो पनीर, 30 किलो खोया को कराया नष्ट

बलिया में खाद्य विभाग की अंतर्जनपदीय टीम ने बुधवार 35 किलो पनीर, 30 किलो खोया को कराया नष्ट
बलिया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अंतर्जनपदीय विशेष अभियान की टीम ने बुधवार को खराब स्थिति में भण्डारित 35 किलो पनीर और 30 खोया को पकड़ा जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविन्द यादव जनपद आजमगढ़, विजय प्रकाश जनपद मऊ व कीर्ति आनन्द जनपद आजमगढ की टीम ने बुधवार को लक्ष्मणपुर स्थित गूडडू डेयरी से एक पनीर, एक खोया का एवं सोहांव स्थित रिसभ डेयरी से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया। 35 किलो पनीर जिसका मूल्य लगभग 9100 रुपये व 30 किलो खोया जिसका मूल्य लगभग 9000 रुपये का अस्वस्थ भण्डारित पाये जाने पर नष्ट कराया।
