बलिया: रोडवेज बस ने बाईक में मारी टक्कर, महिला की मौत, भतीजा घायल
बलिया: रोडवेज बस ने बाईक में मारी टक्कर, महिला की मौत, भतीजा घायल
बलिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर स्थित गायत्री मंदिर के पास मंगलवार की दोपहर रोडवेज बस ने बाईक में टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के बिशुनीपुर मोहल्ला निवासी शैला खातून (40) पत्नी इम्तियाज उर्फ झुनझुन अपने भतीजे आसिफ के साथ बाइक से घर जा रही थी। रामपुर स्थित गायत्री मंदिर के पास सामने आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भतीजा आसिफ घायल हो गया।
