बलिया के नरही थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे

0

बलिया के नरही थाना क्षेत्र में बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे

बाइक सवार बदमाशों ने दो दिनों में दूसरी घटना को दिया अंजाम

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर में सोमवार को अपरान्ह में भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई और भाग निकले। हालांकि गोली दुकान के दरवाजे पर जा लगी। बदमाश बक्सर की ओर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित नरही पुलिस भी पहुंच गयी और मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया। अभी दो दिन पहले ही भरौली गांव निवासी भोला वर्मा को भूसा के दुकान पर गोली मारी गई थी। जिसमें गोविन्दपुर के ही तीन युवकों को नामजद किया गया।
बताया जाता है कि नरही थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर निवासी मुलायम सिंह यादव की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जहां सोमवार को वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। अपरान्ह में सोहांव की तरफ से बाइक पर सवार दो बदमाश पीले रंग के गमछे से मुंह बांधे हुए पहुँचे और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने असलहा जैसे ही निकाला मुलायम ने देख लिया और भाग खड़े हुए। इस दौरान बदमाशों ने दो फायर किया और भरौली की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किया।
बता दें की अभी दो दिन पहले ही इस घटनास्थल से तीन सौ मीटर की दूरी पर भूसे की दुकान पर तीन बाइक सवारों ने दो फायर किया था। गोली भोला वर्मा के पैर में लगी थी। दो दिन के अंदर गोली की दूसरी घटना से दुकानदार भयभीत हैं। जबकि भरौली चौराहा बिहार के बार्डर पर है, जहां पुलिस पिकेट भी है। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास स्थित बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदार पर गोली चलने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *