बलिया:डीआईओएस ने दो प्रधानाचार्य समेत नौ का वेतन रोका

0

बलिया:डीआईओएस ने दो प्रधानाचार्य समेत नौ का वेतन रोका

बलिया। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को अलग अलग जगहों के पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें दो स्कूल बंद मिले जबकि दो प्रधानाचार्य, तीन सहायक अध्यापक और चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीआईओएस ने इनका वेतन रोकने का आदेश दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक शनिवार की सुबह जनता इंटर काॅलेज नवानगर पहुंचे जहां मुख्य गेट पर ताला बंद मिला। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया और प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा।इसके बाद वह जयप्रभा बालिका इंटर काॅलेज तिलौली पहुंचे तो विद्यालय तो खुला था लेकिन मौके पर केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शिवकुमार ही मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्य व सभी गैरहाजिर शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक लालमणि ऋषि इंटर काॅलेज हल्दीरामपुर पहुंचे जहां प्रधानाचार्य शिवानंद व सहायक अध्यापक रंजना सिंह उपस्थित थे। जबकि अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने गैरहाजिर सभी शिक्षक-कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।जीएमएएम इंटर काॅलेज बेल्थरारोड में सहायक अध्यापक प्रवीण सिंह, योगेश कुमार सिंह व शिक्षणेत्तर कर्मचारी जिशान अहमद, आमिर, अब्दुल खतान व मु. शेरू अनुपस्थित मिले, इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। महात्मा गांधी इंटर काॅलेज खंदवा में साफ-सफाई व छात्रों की कम संख्या देख डीआईओएस ने सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *