बलिया में श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निलम्बित आशुलिपिक बर्खास्त
बलिया में श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निलम्बित आशुलिपिक बर्खास्त
बलिया। श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम,सिकंदरपुर के प्राधिकृत नियंत्रक जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के निलम्बित आशुलिपिक शिवेन्द्र कुमार राय को अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली में वर्णित दीर्घ शास्ती अधिरोपित करते हुए तत्काल प्रभाव से पदच्युत (बर्खास्त) कर दिया है।
यह जानकारी महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने देते हुए बताया कि निलम्बित आशुलिपिक पर पदीय दायित्वों से विरत रहने के साथ ही अनेक अनुशासनहीनता के आरोप लगे जो सत्य पाए गए। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
