बलिया के नगरीय इलाकों में चला प्रशासन का डंडा, हटे 277 होर्डिंग्स

बलिया के नगरीय इलाकों में चला प्रशासन का डंडा, हटे 277 होर्डिंग्स
बलिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर रविवार को नगरीय क्षेत्रों में होर्डिंग्स, पोस्टर आदि हटवाये गए। कुल 277 स्थानों कार्रवाई हुई।
जिले के कुल 12 निकायों में 277 होर्डिंग/बैनर,127साइनेज,204 पोस्टर तथा 73 दीवारों से पेंटिंग हटाई गई। इसमें नगर पालिका परिषद बलिया में कुल 126, नगर पालिका परिषद रसड़ा में कुल 49, नगर पंचायत सिकंदरपुर में 69, नगर पंचायत बेल्थरा रोड में 107, नगर पंचायत रेवती में 26, नगर पंचायत बांसडीह में 39, नगर पंचायत सहतवार में 59, नगर पंचायत रतसर कला में 31, नगर पंचायत बैरिया में 45, नगर पंचायत मनियर में 32, नगर पंचायत चितबड़ागांव में 46 होर्डिंग बैनर साईनेज पोस्टर पेंटिंग आदि हटाए गए।
सीआरओ त्रिभुवन ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर होर्डिंग लगाने वाले सभी अवैध व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यकतानुसार सुधार न होने पर जुर्माना और प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
