बलिया में असलहा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

0

बलिया में असलहा लहराने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया। उभाव थाना क्षेत्र में तिलक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में असलहा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेते हुए उभाव पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में उभाव पुलिस ने शनिवार को आरोपी समीर कुमार गौतम उर्फ मन्टू पुत्र रामअवध राम निवासी कस्बा आजाद नगर बेल्थरारोड थाना उभांव को मिश्रौली अवायां मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं एक कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *