बलिया में उच्चकों ने महिला के डेढ़ लाख के जेवरात उड़ाये

0

बलिया में उच्चकों ने महिला के डेढ़ लाख के जेवरात उड़ाये

बलिया। बैरिया कस्बा में जीप स्टैंड पर उचक्कों ने एक महिला से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात गुरुवार को उड़ा लिया। जब तक महिला को इसकी जानकारी हो तब तक उचक्के वहां से गायब हो चुके थे।
बताया जाता है कि लीलावती देवी पत्नी अश्वनी पांडेय (निवासी पंडितपुरा, थाना हल्दी) मुरारपट्टी स्थित मायके में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने को किसी वाहन से बैरिया स्थित टैक्सी स्टैंड पर फल आदि खरीदने जा रही थी। इस बीच दो युवक आये और ऊपर नीचे नोट रखे कागज की गड्डी महिला के आगे गिरा दी। फिर उससे कहने लगे दीदी इसी पैसे के लिए हम दोनों भाइयों में झगड़ा हो रहा है। आप ही इसे सुलझा दीजिये। बातचीत में उलझाकर युवक महिला की गले से सोने की सिकड़ी, सोने का मंगलसूत्र व सोने की बाली उड़ा लिए। महिला कुछ समझ पाती तब तक दोनों युवक गायब हो गए। महिला को जब समझ में आया कि उसके आभूषण दोनों युवक लेकर चले गए तो वह रोने चिल्लाने लगी, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद पीड़िता का बयान लिया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज बैरिया सुशील यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *