बलिया में एचटी करंट से युवक की मौत

बलिया में एचटी करंट से युवक की मौत
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान गांव में शुक्रवार को एचटी करंट से एक युवक की मौत हो गई। वह
सेना में भर्ती की तैयारी करता था।
बताया जाता है कि जनुवान निवासी
जावेद शेख 20 अपनी बकरी चराने गांव के बाहरी हिस्से में स्थित पोखरे के पास गया था। वहां नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार से उसका संपर्क हो गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय युवक के पिता जुबेर शेख घर पर नहीं थे। शाम को वहां से गुजर रही कुछ महिलाओं ने शव को देखा और शोर मचाया। गांव वालों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराने की व्यवस्था की।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-सोनौली राज्य मार्ग पर मजार के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वह मुआवजे की मांग के साथ घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी रही।
