बलिया नगर पालिका सीमा विस्तार को डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

0

बलिया नगर पालिका सीमा विस्तार को डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

नगर पालिका में शामिल होंगे 45 राजस्व गांव

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने नगरपालिका परिषद बलिया के विकास परियोजनाओं की भूमि उपलब्धता विस्तार करने, नगर पालिका की आय में वृद्धि करने आदि को लेकर सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन को भेजा है। नगर पालिका में 45 राजस्व गांवों को शामिल करने की संस्तुति की है।
जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद बलिया से सटे राजस्व ग्रामों जमुआ, गोपालपुर, अराजी माफी पिपरा, मुर्की, सहोदरा, सहरसपाली, तिखमपुर, सोनाडाबर, पटखौली मु0 यारपुर, पुरन्दरपुर मु0 हरपुर, रघुनाथपुर, अमृतपाली, अराजी माफी अमृतपाली, बहादुरपुर, जीराबस्ती, देवकली, परिखरा, छोड़हर, अगरसण्डा, सर्फुद्दीनपुर उर्फ मुबारकपुर, सर्फुद्दीनपुर, खाप सर्फुद्दीनपुर, माल्देपुर, तारनपुर, परसीपट्टी, बहेरी, प्रेमचक, निधरिया, लच्छिरामपुर, भगवानपुर, जलालपुर, हैबतपुर, हैबतपुर खाप, रामपुर महावल, नसीराबाद, खाप नसीराबाद, खाप भगवानपुर, बिजौरा, देवरियांकलां, देवरिया खुर्द, मंसूरपुर, परमन्दापुर, कचारा, खोडीपाकड एवं खाप खोड़ीपाकड को शामिल करने के लिए विशेष सचिव, नगर विकास को पत्र प्रेषित किया है। शासन स्तर पर शीघ्र ही नगर पालिका परिषद बलिया से सटे राजस्व ग्रामों को सम्मिलित करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *