बलिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत
बलिया में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाईक सवार की मौत
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पास एनएच 31 पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मृतक के घर-परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि रेवती थाना क्षेत्र के दीघार गांव निवासी राजा (22) पुत्र हरेराम बुलेट से हल्दी से गांव लौट रहा था। अभी वह गायघाट के समीप पहुंचा था, तभी पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। हादसे में राजा गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुलेट व ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
