बलिया में बहन की शादी से एक दिन पहले भाई ने दी जान

0

बलिया में बहन की शादी से एक दिन पहले भाई ने दी जान

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मऊ-फेफना रेल खंड पर रसूलपुर गांव के पास कोप गांव निवासी रामनवल प्रजापति (29) ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। जबकि रामनवल के बहन की शादी 16 अप्रैल को ही है। घर में मांगलिक खुशी के बीच जैसे ही हादसे की सूचना मिली, कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जात है कि रामनवल की बहन की बारात 16 अप्रैल यानि बुधवार को आने वाली है। घर में परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। महिलाएं मांगलिक गीत व अन्य कार्यक्रम कर रही थी। बहन की शादी के निमित्त रामनवल रसड़ा बाजार से कुछ खरीदारी के लिए घर से निकला था। इस बीच वह रेल पटरी पर पहुंच कर मऊ की तरफ से आ रही ट्रेन के सामने रेल पटरी के बीच में लेट गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में करुण-क्रंदन और चीत्कार मच गया। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *