बलिया में तस्करी को बिहार जा रहा 298 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

बलिया में तस्करी को बिहार जा रहा 298 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
बलिया। जिले के सीमावर्ती इलाकों से शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। हैरानी तो तब होती है कि शराब की खेप पकड़ी जाती है लेकिन जाबांज पुलिस तस्करों को नहीं पकड़ पाती।
बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर चौकी की पुलिस ने रविवार की रात पिकअप से 298 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान पिकअप चालक व एक अन्य व्यक्ति भाग निकले।
कोतवाल बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप जा रही है। इसके बाद चांददियर के चौकी इंचार्ज परमात्मा मिश्र को पुलिस टीम के साथ भेजा गया। पिकअप को टोला बाज राय मोड़ के पास घेराबंदी कर जांच किया गया तो उसमें अलग अलग ब्रांड के कुल 298 पेटी अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 7574.72 लीटर बरामद किया गया। गाड़ी चालक व शराब तस्कर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पिकअप अनुज कुमार पुत्र राजकिशोर निवासी दयाल चौक बहपूरा पटना के नाम है। गाड़ी मालिक व अन्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
