बलिया: भाई से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बलिया: भाई से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में शनिवार की रात युवक ने पंखे की हुक में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर निवासी संतोष तुरहा 35 पुत्र उमाशंकर तुरहा का अपने भाई के साथ आए दिन विवाद होता था। शनिवार की शाम भी आपस में भाइयों में पुनः विवाद हो गया। जिसके बाद संतोष तुरहा अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब उसकी आवाज सुनाई दी तो परिवार के लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े, जहां देखा कि वह पंखे की हुक में फांसी लगाकर लटका हुआ है। आनन फानन में उसे उतार कर परिजन सीएचसी सोनबरसा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत बैरिया कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव पर कोई चोट का निशान भी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
