बलिया में दीवार के मलबे में दबकर बालिका की मौत
बलिया में दीवार के मलबे में दबकर बालिका की मौत
बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में गुरुवार को दीवार के मलबे में दबकर एक बालिका की मौत हो गयी।
बताया जाता है की हरदिया गांव निवासी रश्मिका भारती (4) पुत्री नीरज भारती खेल रही थी। इसी बीच अचानक दीवार गिर गई और मलबे में रश्मिका दब कर घायल हो गयी। आनन फानन में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हालत बिगड़ता देख बेहतर इलाज हेतु परिजन उसे मऊ लेकर चले गए। मऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
