बलिया का नरही थाना क्षेत्र शराब व पशु तस्करों के लिए मुफीद

बलिया का नरही थाना क्षेत्र शराब व पशु तस्करों के लिए मुफीद
बलिया। नौ माह पहले नरही थाना क्षेत्र में पुलिस वसूली को लेकर हुई बड़ी कार्रवाई के बावजूद यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि पशु व शराब तस्करों के लिए गंगा पुल का रास्ता मुफीद बना हुआ है। इसका खुलासा बिहार के बक्सर पुलिस की कार्रवाई से हुआ। नरही पुलिस देखती रही और यूपी से बक्सर पहुंचते ही बिहार पुलिस ने 556 लीटर शराब की खेप बरामद कर लिया। सूत्रों की मानें तो नरही पुलिस के इशारे पर अवैध खनन भी कई जगह शुरू हो चुका है। पुलिस अब पुराने ‘अर्थतंत्र’ को मजबूत करने में जुटी है।
