बलिया में बाईक से टकराई नीलगाय, एक की मौत, दो घायल

0

बलिया में बाईक से टकराई नीलगाय, एक की मौत, दो घायल

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के वन विभाग कार्यालय मार्ग पर मंगलवार की देरशाम बाईक सवार टी दोस्त नीलगाय से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मुन्ना वर्मा को वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
सहतवार कस्बा के वार्ड संख्या छह निवासी मुन्ना वर्मा (17) पुत्र संतोष वर्मा अपने दोस्त गोलू वर्मा (13) व एक अन्य के साथ बाइक से बघाव की तरफ जा रहा था। वन विभाग कार्यालय से कुछ दूरी पर अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने तीनों को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते मे ही मुन्ना की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *