बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत

बलिया: सड़क हादसे में युवक की मौत
बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र के इसार कोदई निवासी पवन कुमार राजभर (25) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोनाडीह मेला घूमकर और रिश्तेदार से मिलकर दोपहर में घर लौट रहा था।
बताया जाता है कि पवन बाईक से घर लौट रहा था कि उभांव थाना क्षेत्र के चौकियां मोड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पवन ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया। उभांव एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मौके का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
