बलिया में बस – बाइक की टक्कर, मौसी -भतीजे की मौत

0

बलिया में बस व बाइक की टक्कर, मौसी भतीजे की मौत

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र एकौनी स्थित संत थामस स्कूल के समीप सोमवार की सुबह बस व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाईक सवार मौसी व भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गाज़ीपुर जिले के जखनियां गांव निवासी पूनम देवी (30) पत्नी संदीप कुमार अपने नाना के घर जाने के लिए फेफना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद अपने भतीजा जाम निवासी दीपक कुमार (22) पुत्र अनिल कुमार को बुलाया। दोनों बाइक से फेफना से सिंहाचवर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह संत थामस स्कूल के समीप पहुंचे कि ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रही बस से आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें मौके पर ही पूनम और दीपक की मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बस व बाइक को भी कब्जे में ले लिया। इस बाबत थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों के परिजनों को भी सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *