बलिया में युवक ने पेड़ से फांसी लगा दी जान, मौत

0

बलिया में युवक ने पेड़ से फांसी लगा दी जान, मौत

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नरही ग्राम पंचायत के सच्चितापुर मौजा स्थित बागीचे में सोमवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि नगरा थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी विवेक राम 24 पुत्र हरे राम राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार को वह काम करके घर आया। घर पर परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से कपड़ा आदि लेकर चला गया। सोमवार की सुबह युवक का शव सच्चितापुर बागीचे में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। मृतक का दोनों पैर जमीन को स्पर्श कर रहा था। मृतक की शादी हो गई है तथा उसकी दो बेटियां भी हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मृतक कहीं बाहर कमाने जाना चाहता था, लेकिन परिजन चाहते थे कि घर ही रहकर कमाए और परिवार को देखे। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *