बलिया में नानी के साथ जा रहे बालक को पिकअप ने रौंदा, मौत
बलिया में नानी के साथ जा रहे बालक को पिकअप ने रौंदा, मौत
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के सेनानी पथ मोड़ के पास रविवार की शाम पिकअप की चपेट में आने से नानी के साथ जा रहे बालक की मौत हो गई।मृतक बलिया नगर के बनकटा निवासी पिन्दू पटेल का पांच वर्षीय पुत्र गोलू पटेल था।
बताया जाता है कि गोलू अपनी मां सीमा के साथ रेवती वार्ड संख्या 4 स्थित ननिहाल गया था। वह अपनी नानी रीता के साथ घर से कहीं जा रहा था, तभी मुख्य सड़क पर बलिया बस स्टैंड की ओर जा रही पिकअप ने धक्का मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल गोलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
