बलिया में कार व ऑटो की टक्कर, पांच घायल

0

बलिया में कार व ऑटो की टक्कर, पांच घायल

बलिया। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर सिकंदरापुर के पास कार व ऑटो की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक और उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव कालिंदी देवी अपने परिवार के साथ अहमदाबाद (सावरमती) से ट्रेन द्वारा बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां से घर जाने के लिए एक ऑटो बुक किया। ऑटो सिकंदरापुर प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुन पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार करा नगरा पीएचसी भेजवाया जहां स्थिति गंभीर होने पर उन्हें बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में कालिंदी देवी (50), प्रिया शर्मा (30), पूनम शर्मा (40), पीहूं (17) और ऑटो चालक चैतु गुप्ता (निवासी तिखमपुर, बलिया) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *