बलिया: ट्रैक्टर से टकराई बाईक, बालक की मौत

0

बलिया: ट्रैक्टर से टकराई बाईक, बालक की मौत

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के
रसड़ा-प्रधानपुर मार्ग पर स्थित दुबिहा नवादा मोड़ के पास शुक्रवार की देरशाम ट्रैक्टर से बाईक टकरा गई। हादसे में एक बालक की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि स्टेशन रोड रसड़ा निवासी सुकेश वर्मा अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाईक से ससुराल से घर लौट रहे थे। दुबिहा नवादा मोड़ पर उनके आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में सुकेश के बेटे हर्ष वर्मा 7 को गंभीर चोटें आईं। उसे रसड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *