बलिया: डीएम ने की समीक्षा बैठक, अनुपस्थित अफसरों के वेतन काटने का निर्देश

बलिया: डीएम ने की समीक्षाबैठक, अनुपस्थित अफसरों के वेतन काटने का निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के राजस्व वसूली की लक्ष्य एवं पूर्ति, प्रवर्तन कार्य, मुख्य देयों की वसूली एवं विविध देयों की वसूली, जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की वसूली, विविध देयों की वसूली तथा अमीनों द्वारा की गई वसूली आदि की समीक्षा के दौरान प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कुछ विभागों की सीएम डैश बोर्ड में रैंकिंग ठीक न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार लाने को कहा। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में सीएमओ, एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, जिला अर्थ व संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह आदि रहे।
