बलिया में संत गणीनाथ मंदिर के पास से हटे शराब दुकान, दिया ज्ञापन

बलिया में संत गणीनाथ मंदिर के पास से हटे शराब दुकान, दिया ज्ञापन
बलिया। नगर में कदम चौराहा के पास स्थित श्री संत गणीनाथ मन्दिर के पास अंग्रेजी शराब, बीयर व देशी शराब की चल रही दुकान को हटाने की मांग तेज हो गई है। शुक्रवार को श्री गणीनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
समिति ने ज्ञापन में बताया कि उक्त दुकान नगर पालिका क्षेत्र में एनएच 31 से सटे तथा मंदिर के सामने स्थित है। मंदिर पर श्रद्धालुओं का समय-समय पर आना जाना होता रहता है। जिसमें महिला-पुरुष तथा बच्चे शामिल रहते हैं। शराब की दुकान के चलते नशेड़ी मंदिर के आसपास हुड़दंग मचाते रहते हैं। इससे श्रद्धालुओं पर गहरा व विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही धर्म पर भी कुठाराघात होता है। इससे बच्चों के संस्कार पर भी बुरा असर पड़ सकता है। उक्त दुकान उत्तर प्रदेश आबकारी नियमावली के विपरीत संचालित हो रही है। जबकि यह मंदिर पंजीकृत है।
इस मौके पर उमेश प्रताप एडवोकेट, धनंजय कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, सतीश गुप्ता, विनोद गुप्ता, श्याम सुंदर, आनंद गुप्ता, अश्वनी कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता आदि रहे।
