बलिया की ब्यूटीशियन को मिला बेस्ट अवार्ड

0

बलिया की ब्यूटीशियन को मिला बेस्ट अवार्ड

बलिया। वाराणसी जिले के एक होटल में 23 मार्च 2025 को सहेली फाउंडेशन के डायरेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में मेकअप कम्पटीशन समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूपी व बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ो ब्यूटीशियन संचालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बलिया जिले की रिया मेकओवर एकेडमी एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका रिंकू पटेल को हिंदी सीने की मशहूर अभिनेत्री इसिका कोपिकर ने बेस्ट अवार्ड, क्राउन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अनिल यादव के नेतृत्व में 23 मार्च को मेकअप कम्पटीशन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के बलिया, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या तथा बिहार प्रांत से बक्सर, छपरा आदि जिलों से सैकड़ो ब्यूटीशियन संचालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का संचालन कर रही लखनऊ की वंदना सोनी ने निर्णायक मंडल व पब्लिक से निर्णय लेने के बाद बलिया जिले के मनियर की रहने वाली व रिया मेकओवर एकेडमी एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका रिंकू पटेल को प्रथम स्थान के लिए घोषित किया। मुख्य अतिथि व हिंदी सीने की मशहूर अभिनेत्री इसिका कोपीकर ने रिंकू पटेल को बेस्ट अवार्ड, क्राउन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *