बलिया में पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी दारोगा, गिरफ्तार

0

बलिया में पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी दारोगा, गिरफ्तार

फर्जी आईडी, पिस्टल, कारतूस, अवैध तमंचा व कार बरामद

बलिया। नगरा पुलिस ने शुक्रवार को एक फर्जी दारोगा को गौरा मदनपुरा मार्ग पर फायर स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम व पता अमित कुमार यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी गौरा मदनपुरा, बलिया बताया। आरोपी के पास से एक ग्लॉक पिस्टल (टॉय गन), अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, छह एटीएम कार्ड और एक सफेद क्रेटा कार बरामद किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि नगरा पुलिस गौरा मदनपुरा मार्ग पर फायर स्टेशन के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह फर्जी पहचान पत्र और वर्दी का इस्तेमाल लोगों पर रौब जमाने और निजी फायदे के लिए करता था। यह भी पता चला कि उसके खिलाफ लखनऊ की अतिरिक्त न्यायालय से एनबीडब्ल्यू और धारा 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी लंबित है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *