बलिया में चोरों ने खंगाला किराना दुकान
बलिया में चोरों ने खंगाला किराना दुकान
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी पर स्थित एक कटरा में संचालित किराना स्टोर में चोरों ने मंगलवार की रात रोशनदान तोड़कर 35 हजार नकदी सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
कुरेजी चट्टी पर स्थित कटरे में बुढ़उ निवासी राकेश कुमार गुप्ता किराना स्टोर चलाते है। मंगलवार की रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह दुकान खोला तो देखा कि रोशनदान को तोड़कर दुकान में रखे 35 हजार नकदी सहित दुकान में रखे मीट मसाला, मूंग दाल नमकीन समेत चार हजार के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
