बलिया में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार

बलिया में छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी ट्यूशन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। फेफना पुलिस ने कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी ट्यूशन शिक्षक को पियरिया चट्टी के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जाता है कि फेफना थाने पर वादी ने 10 मार्च को तहरीर दी कि मेरी 10 वर्षीय पुत्री कक्षा तीन की छात्रा है। पुत्री द्वारा बताया गया कि कई दिनों से मेरे साथ कोचिंग में पढ़ाने वाले टीचर द्वारा कोचिंग सेन्टर से सभी बच्चों के चले जाने के बाद मुझे गणित पढ़ाने के लिए अलग से रोककर कई दिनों से दुष्कर्म करते थे और किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्यूशन शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को थाना क्षेत्र के पियरिया से गिरफ्तार कर लिया।
