बलिया में महाराष्ट्र के इंजीनियर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

0

बलिया में महाराष्ट्र के इंजीनियर से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

बलिया। महाराष्ट्र के पीडब्लूडी इंजीनियर से वीडियो काल कर रंगदारी मांगने वाले को बलिया पहुंची एसटीएफ वाराणसी व महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने गड़वार थाना क्षेत्र के जिगनी खास निवासी बृजेश चौहान को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। बृजेश पर पनवेल सिटी मुंबई में तीन लाख रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी का मुकदमा पीडब्ल्यूडी इंजीनियर प्रशांत दलवी ने दर्ज कराया था।
बताया जाता है कि मुंबई पनवेल चौक से कुछ दूर पीडब्लूडी इंजीनियर प्रशांत दलवी के यहां बृजेश चौहान काम करता था। आरोप है कि कुछ समय पहले बृजेश ने अपने मालिक को वीडियो काल कर तमंचा दिखाया और तीन लाख की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में इंजीनियर दलवी की शिकायत पर पनवेल सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना के दौरान रविवार को पनवेल थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश अर्जुन पवार, हेड कांस्टेबल संदेश मात्रे व मिथुन भोसले के साथ वाराणसी एसटीएफ की टीम ने गड़वार थाना के जिगनीखास गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *