बलिया में शराब तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

0

बलिया में शराब तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया। दुबहड़ पुलिस ने बिहार को शराब की तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। बिहार के फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से शराब तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से करीब 60 हजार रुपये कीमत की 85 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और उप-निरीक्षक कालीशंकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनेश्वर मिश्र सेतु पुलिस बूथ के पास से आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में बीबीगंज निवासी अभिषेक सिंह और बिहार के आरा जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र के कारीसाथ निवासी चंदन कुमार शामिल हैं। जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पता चला कि डिग्गी को विशेष रूप से मॉडिफाई करके चैंबर बॉक्स बनाया गया था। इसके अलावा कार की बॉडी और बैक लाइट में भी शराब छिपाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *