बलिया: छोटे भाई के तिलक के बीच बड़े भाई ने लगाई फांसी, मौत

0

बलिया: छोटे भाई के तिलक के बीच बड़े भाई ने लगाई फांसी, मौत

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिड्ढा में मंगलवार की रात एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। परिवार के सदस्यों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बताया जाता है कि मृतक सुभाष चौहान 35 पुत्र राजेंद्र चौहान
के छोटे भाई का तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। मृतक अपने परिवार से अलग अपने पुराने घर में रहता था जबकि तिलक का कार्यक्रम नए घर में चल रहा था। सभी लोग तिलक के कार्यक्रम में व्यस्त थे। तभी रात के समय पुराने घर से कोई सामान लेने मृतक की बहन गई जहां सुभाष फंदे पर लटका हुआ था। जिस पर चिल्लाते हुए घर के सदस्य द्वारा घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *