बलिया: अराजकतत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त

0

बलिया: अराजकतत्वों ने संत रविदास की प्रतिमा किया क्षतिग्रस्त

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पड़सरा नदौली ताजपुर गांव में बुधवार सुबह अराजकतत्वों ने संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति हो गई। घटना के पीछे मंदिर के पास बकरियां चराने का विवाद बताया जा रहा है।
लोगों के अनुसार एक समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर परिसर के पास बकरियां लाने का विरोध किया गया। इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने संत रविदास की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
रामवृक्ष पाल, पार्वती देवी आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के कुछ मनबढ़ लोगों ने जानबूझकर यह कृत्य किया। सूचना मिलते ही उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। क्राइम इंस्पेक्टर राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *