बलिया: डबल मर्डर के पांच और आरोपी गिरफ्तार

0

बलिया: डबल मर्डर के पांच और आरोपी गिरफ्तार

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में पांच दिनों पहले हुए दोहरे हत्याकांड में पांच और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चाचा-भतीजे की हत्या में आरोपियों के कब्जे से एक कुल्हाड़ी व एक तमंचा व कारतूस खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं आरोपियों का चालान किया।
बता दें कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बीते बुधवार की देर शाम एक पक्ष ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया था। इसमें मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गये, जिनमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। डबल मर्डर की इस घटना के बाद से पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नीरज यादव पुत्र रामजीत यादव, धीरज कुमार यादव उर्फ मनीष पुत्र रामजीत यादव व निरन्जन यादव पुत्र रामजीत यादव (निवासी खरीद) को सिकन्दरपुर-उभांव मुख्य सड़क मार्ग से भरथाँव मार्ग पर स्थित स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। नीरज यादव के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस खोखा तथा कुल्हाड़ी बरामद किया। निरंजन के कब्जे से लोहे का रम्मा तथा मनीष के कब्जे से एक लाठी बरामद किया।
वहीं, सुरेश चौधरी पुत्र स्व. कपिलदेव चौधरी व लालसा देवी पत्नी नन्दलाल यादव (निवासी खरीद) को खरीद दरौली मार्ग तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास चन्द पाण्डेय, उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश कश्यप, नीरज यादव व मधु शर्मा, हेड कां. राकेश यादव, मो. रिजवान, कां. देवा साहनी, अंकित यादव, गिरजाशंकर यादव, कृष्णा चौधरी, सोनू कुमार, अमित पटेल व महिला कां. खुश्बू पटेल शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *