बलिया: सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत
बलिया: सड़क हादसे में बाईक सवार युवक की मौत
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के नरांव गांव के पास रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गड़वार थाना क्षेत्र के कंचनपुर नरांव गांव निवासी नन्दू चौहान (43) रविवार की देर शाम चिलकहर से घर जा रहे थे। अभी वे शंकर जी मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नंदू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
